UP: एक्स पर डिप्टी सीएम केशव और समाजवादी मीडिया सेल के बीच किच-किच, जमकर व्यक्तिगत हमले किए
सोशल मीडिया एक्स पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए सरकारी बंगला से हाइड्रोलिक सोफा, बेड, कार्पेट, एसी, वाटर कूलर, टोटी, आरओ, टोटी फाउंटेन लाइट लेकर ले उड़े तेजस्वी यादव।

उन्होंने कहा कि सपा और राष्ट्रीय जनता दल दोनों का डीएनए एक है। इसका समाजवादी मीडिया सेल ने एक्स पर जवाब देते हुए लिखा कि केशव मौर्य ने कौन सी टोटी चुराई थी, जिसके कारण जूता लेकर क्षेत्र की जनता ने उनको दौड़ाया। इसके साथ ही मीडिया सेल ने केशव पर व्यक्तिगत हमले भी किए।
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए सरकारी बंगला से हाइड्रोलिक सोफ़ा, बेड, कार्पेट, सोफ़ा, एसी, वाटर कूलर, टोंटी, आरओ, टोंटी फ़ाउंटेन लाइट लेकर ले उड़े राजद प्रमुख श्री तेजस्वी यादव।
बता दें कि भाजपा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सरकारी आवास से सामान गायब करने का आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि तेजस्वी ने पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगले को खाली करने से पहले वहां से टोंटी, एसी, सोफा समत कई सामान गायब कर दिया। अब यह बंगला नए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है।
भाजपा का कहना है कि जब चौधरी की टीम बंगले का मुआयना करने पहुंची तो वहां गमले, एसी ही नहीं, वॉशबेसिन व टोटियां तक उखड़ी हुई थीं।