UP: रामदुलार गोंड की विधानसभा सदस्यता समाप्त, सजा सुनाए जाने की तारीख से खाली है दुद्धी सीट
सोनभद्र की एमपी-एमएलए कोर्ट से सजा सुनाए जाने की तारीख से दुद्धी सीट (403) रिक्त घोषित की गई है। माना जा रहा है कि अब शीघ्र ही इस सीट पर आयोग उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।