अमेरिकी ओपन टेनिस में आर्यना सबालेंका ने जीता महिला सिंगल्स खिताब, यानिक सिनर पहुंचे फाइनल में

अमेरिकी ओपन टेनिस में बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता। पुरुष डबल्स में ग्रेनोलर्स-जेबालोस की जोड़ी विजेता रही, जबकि यानिक सिनर पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचे।

अमेरिकी ओपन टेनिस में आर्यना सबालेंका ने जीता महिला सिंगल्स खिताब, यानिक सिनर पहुंचे फाइनल में

अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में इस बार बेलारूस की विश्व नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का जलवा देखने को मिला। उन्होंने महिला सिंगल्स फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिशीमोआ को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सबालेंका का यह चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है और इस जीत ने उन्हें महिला टेनिस में और भी मजबूत स्थान दिला दिया है।

दूसरी ओर पुरुष डबल्स मुकाबले में स्पेन के मार्शेला ग्रेनोलर्स और अर्जेंटीना के होरेशियो जेबालोस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन की जोड़ी जो सेलिसबरी और नील स्कूप्स्की को 3-6, 7-6, 7-5 से पराजित किया। यह पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी इस साल फ्रेंच ओपन जीत चुकी है और अमेरिकी ओपन की यह जीत उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि रही।

पुरुष सिंगल्स वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। इटली के यानिक सिनर ने कनाडा के फेलिक्स ओगर एलियासिम को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। सिनर की इस जीत ने पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।