Varanasi: मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, लोगों ने की नारेबाजी

इस दौरान किसानों ने निर्णय लिया कि हम अपनी कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं करने देंगे।

Varanasi: मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, लोगों ने की नारेबाजी

इस दौरान किसानों ने निर्णय लिया कि हम अपनी कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं करने देंगे।

रोहनिया- मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना के विरोध में बैरवन गांव में रविवार की सुबह 8 बजे किसानों ने बैठक किया। इसके साथ ही विरोध कर नारेबाजी भी की। इस दौरान किसानों ने निर्णय लिया कि हम अपनी कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं करने देंगे।   

बैठक में सर्वसम्मत से ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी उपजाऊ भूमि न देने का निर्णय लिया। इस दौरान लाल बिहारी पटेल तथा पूर्व ग्राम प्रधान अमलेश पटेल सहित सभी ग्रामीणों ने विरोध जताया।

विकास प्राधिकरण के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। आरोप है कि जिन किसानों ने अपनी जमीन का मुआवजा नहीं लिया है उनकी भी जमीन को लेने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, लेकिन किसान इसमें सफल नहीं होने देंगे। उपजाऊ जमीन को किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। यह जमीन हमारे जीविकोपार्जन का साधन है। 

बैठक में मुख्य रूप से  लाल बिहारी पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान अमलेश पटेल, विजय वर्मा, रामराज पटेल, लल्लू पटेल, प्रेम शाह, मेवा पटेल, विजय गुप्ता, कल्लू पटेल, संजय पटेल, कन्हैया पटेल, बिटुना देवी, लालमनी देवी, कृष्णावती देवी सहित तमाम प्रभावित किसान उपस्थित रहे।