इधर चल रही थी वोटिंग, उधर राहुल गांधी बोल गए- बाहर के लोग चला रहे जम्मू कश्मीर
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू पहुंचे. यहां उन्होंने रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. रैली को संबोधित करते हुए
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू पहुंचे. यहां उन्होंने रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "आपके साथ अन्याय हुआ है. आपका लोकतंत्र आपसे छीन लिया गया है. ये स्टेट आप लोग नहीं स्टेट के बहार के लोग चलाते हैं. स्टेट का अधिकार छीन कर उसे यूनियन टेरिटरी बना दिया गया."
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "अगर बीजेपी ने आपको स्टेट हुड नहीं दिया तो हम अपना पूरा दम लगा कर आपको स्टेट हुड देंगे, क्यूंकि ये आपका हक है. इसके बिना आप जम्मू कश्मीर का सपना देख ही नहीं सकते. जम्मू कश्मीर के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता. जब तक यहां लेफ्टिनेंट गवर्नर है तब तक सारा काम बाहर के लोगों को मिलेगा. ये लोग चाहते हैं कि जम्मू को यहां के लोग न चलाएं बाहर के लोग चलाएं."
राहुल गांधी ने कहा, "जम्मू यहां का सेंट्रल हब है.. जो कश्मीर के बिजनेस और प्रोडक्शन को पूरे देश से जोड़ता है, लेकिन बीजेपी सरकार ने इस सेंट्रल हब के रोल को खत्म कर, यहां की MSMEs और Entrepreneur की रीढ़ तोड़ दी. जब तक जम्मू-कश्मीर के एमएसएमई अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे, तब तक यहां रोजगार पैदा नहीं होगा."
(ये डेवलपिंग स्टोर है)