छह साल की बच्ची से दरिंदगी: 14 साल के किशोर ने टॉफी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा

रविवार रात टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी, एफआईआर दर्ज

छह साल की बच्ची से दरिंदगी: 14 साल के किशोर ने टॉफी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा

रविवार रात टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी, एफआईआर दर्ज

बदायूं जिले में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब आठ बजे बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का 14 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र उसे टॉपी खिलाने के बहाने पड़ोस में खाली पड़े मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

घटना के बाद मासूम बच्ची बदहवास हालत में घर लौटी। उसकी हालत देख परिजन हैरान रह गए। उनके पूछने पर मासूम ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार वाले पीड़ित बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। 
परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया। उसे थाने लाया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। किशोर को भी बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।