पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

MS Gill Passed Away In Delhi: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का रविवार ( 15 अक्टूबर) को निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दिल्ली में किया जाएगा. पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्होंने 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया. वह कांग्रेस सरकार में यूथ अफेयर और खेल मंत्री भी रहे. इसके अलावा उन्होंने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री का पद भी संभाला. 2004 में राज्यसभा के लिए चुने गएपंजाब कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी गिल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे. 1980 के दशक में पंजाब के कृषि सचिव के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने 'एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स' नामक पुस्तक भी लिखी. यह भी पढ़ें- अग्निवीर को 'गार्ड ऑफ ऑनर' न देने पर मचा सियासी बवाल, जानें इस बारे में भारतीय सेना का जवाब

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

MS Gill Passed Away In Delhi: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का रविवार ( 15 अक्टूबर) को निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दिल्ली में किया जाएगा. पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली.

उन्होंने 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया. वह कांग्रेस सरकार में यूथ अफेयर और खेल मंत्री भी रहे. इसके अलावा उन्होंने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री का पद भी संभाला.

2004 में राज्यसभा के लिए चुने गए
पंजाब कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी गिल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे. 1980 के दशक में पंजाब के कृषि सचिव के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने 'एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स' नामक पुस्तक भी लिखी.

यह भी पढ़ें- अग्निवीर को 'गार्ड ऑफ ऑनर' न देने पर मचा सियासी बवाल, जानें इस बारे में भारतीय सेना का जवाब