मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्रीमती द्रोपती बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह की माँ के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पेतृक गाँव दंगियापुरा पहुँचे। मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह की माँ के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पेतृक गाँव दंगियापुरा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीमती द्रोपती बाई के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह की माता श्रीमती द्रोपती बाई का निधन 28 अगस्त 2023 को गृह ग्राम दंगियापुरा में हुआ था। वे दंगियापुरा की सरपंच भी रही हैं।