राहुल गांधी ने फिर उठाया अडानी मुद्दा, पीसी में कहा- 32 हजार करोड़ का घोटाला किया

Rahul Gandhi In Adani Issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से अडानी मुद्दा उठाया है और आरोप लगाया है कि अडानी ने 32 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है. उन्होंने ये भी कहा कि अडानी की वजह से ही बिजली महंगी मिलती है. कांग्रेस नेता ने कहा, "अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते है और उसका हिन्दुस्तान में रेट डबल हो जाता है. वो कोयले की कीमत को गलत दिखाते हैं." प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "लोग जैसे ही बिजली का स्विच ऑन करते हैं, अडानी की जेब में पैसा जाता है. अडानी की रक्षा भारत के पीएम कर रहे हैं. दुनिया के बाकी देशों में जांच हो रही है लेकिन भारत में अडानी को ब्लैंक चेक दिया हुआ है. वो जो मर्जी चाहें कर सकते हैं. लोग 32 हजार करोड़ का आंकड़ा याद रखें. पीएम अडानी की जांच क्यों नहीं करवाते?"

राहुल गांधी ने फिर उठाया अडानी मुद्दा, पीसी में कहा- 32 हजार करोड़ का घोटाला किया

Rahul Gandhi In Adani Issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से अडानी मुद्दा उठाया है और आरोप लगाया है कि अडानी ने 32 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है. उन्होंने ये भी कहा कि अडानी की वजह से ही बिजली महंगी मिलती है. कांग्रेस नेता ने कहा, "अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते है और उसका हिन्दुस्तान में रेट डबल हो जाता है. वो कोयले की कीमत को गलत दिखाते हैं."

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "लोग जैसे ही बिजली का स्विच ऑन करते हैं, अडानी की जेब में पैसा जाता है. अडानी की रक्षा भारत के पीएम कर रहे हैं. दुनिया के बाकी देशों में जांच हो रही है लेकिन भारत में अडानी को ब्लैंक चेक दिया हुआ है. वो जो मर्जी चाहें कर सकते हैं. लोग 32 हजार करोड़ का आंकड़ा याद रखें. पीएम अडानी की जांच क्यों नहीं करवाते?"