लोकसभा चुनाव: बरेली के दो गांवों में रास्ते को लेकर तनातनी, पोलिंग बूथ पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
बरेली के परसाखेड़ा गौंटिया और गोकलपुरा में मतदान के दौरान रास्ते को लेकर तनातनी की स्थिति बन गई। इससे परसाखेड़ा प्रथम पोलिंग बूथ पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाला।
बरेली के परसाखेड़ा गौंटिया और गोकलपुरा में मतदान के दौरान रास्ते को लेकर तनातनी की स्थिति बन गई। इससे परसाखेड़ा प्रथम पोलिंग बूथ पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाला।
बरेली लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटों में सिर्फ 11.59 प्रतिशत मतदान हो सका। इसकी एक वजह यह भी रही कि मतदान के दिन सड़क के लिए ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में तो तनातनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाला।
दरअसल, शहर विधानसभा क्षेत्र में गोकुलपुर, गौंटिया व गरगइया का संयुक्त मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय परसाखेड़ा प्रथम बनाया गया है। यहां करीब 750 वोट हैं। पड़ोसी गांव परसाखेड़ा गौंटिया के करीब 100 वोट भी यहीं पड़ते हैं। गोकुलपुर के इन गांवों में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। अभी तक लोग भाजपा नेता अनिल शर्मा के भट्ठे से होकर निकलते रहे हैं।
वहीं पूर्व पार्षद सुखदीश कश्यप ने झुमका तिराहे से एक रोड स्वीकृत कराया भी तो वह अपने वार्ड परसाखेड़ा गौंटिया होकर। इस बात से खफा होकर गोकुलपुर के सभी मतदाताओं ने सुबह से मतदान का बहिष्कार कर दिया। परसाखेड़ा गौंटिया के वोटरों ने गोकुलपुर केंद्र पर आकर वोट डाल दिए तो गोकुलपुर के लोग नाराज हो गए।