15 दिन में 5 भारत रत्न सम्मान, इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूटे, अब तक एक साल में चार से ज्यादा के आंकड़े नहीं

PV Narasimha Rao Chaudhary Charan Singh MS Swaminathan to be conferred Bharat Ratna: चुनावी साल में भारत रत्न सम्मान के बांटे जाने के सारे रिकॉर्ड मोदी सरकार ने तोड़ दिए हैं. बीते 15 दिन में पांच बड़ी हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. सम्मान पाने वालों में दो पूर्व प्रधानमंत्री, एक पूर्व उप प्रधानमंत्री, एक पूर्व मुख्य मंत्री के साथ ही एक जाने माने कृषि विशेषज्ञ शामिल हैं. चार को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है. इन पांचों नामों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद की है. केंद्र सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा आज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा केंद्र सरकार ने की थी. बता दें कि एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न सम्मान साल 1999 में दिए गए थे, जब 4 बड़ी हस्तियों को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने ये सम्मान बांटे थे. खास बात ये है कि जिन लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है उनमें दो नेताओं का संबंध बाबरी मस्जिद- राम मंदिर विवाद से है तो वहीं दो नेताओं का संबंध किसान और ओबीसी समाज से है. जबकि एमएस स्वामीनाथन बड़े कृषि वैज्ञानिक हैं.   नियम क्या कहते हैं ये बात याद रहे कि भारत रत्न सम्मान एक बार में एक साथ तीन से ज्यादा शख्सियतों को नहीं दी जा सकती हैं. भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्‍यता देने के लिये दिया जाता है. भारत रत्न सम्मान राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है. देश का पहला भारत रत्न सम्मान देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को 2 जनवरी, 1954 को मिला था.

15 दिन में 5 भारत रत्न सम्मान, इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूटे, अब तक एक साल में चार से ज्यादा के आंकड़े नहीं

PV Narasimha Rao Chaudhary Charan Singh MS Swaminathan to be conferred Bharat Ratna: चुनावी साल में भारत रत्न सम्मान के बांटे जाने के सारे रिकॉर्ड मोदी सरकार ने तोड़ दिए हैं. बीते 15 दिन में पांच बड़ी हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. सम्मान पाने वालों में दो पूर्व प्रधानमंत्री, एक पूर्व उप प्रधानमंत्री, एक पूर्व मुख्य मंत्री के साथ ही एक जाने माने कृषि विशेषज्ञ शामिल हैं. चार को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है. इन पांचों नामों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद की है.

केंद्र सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा आज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा केंद्र सरकार ने की थी.

बता दें कि एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न सम्मान साल 1999 में दिए गए थे, जब 4 बड़ी हस्तियों को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने ये सम्मान बांटे थे. खास बात ये है कि जिन लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है उनमें दो नेताओं का संबंध बाबरी मस्जिद- राम मंदिर विवाद से है तो वहीं दो नेताओं का संबंध किसान और ओबीसी समाज से है. जबकि एमएस स्वामीनाथन बड़े कृषि वैज्ञानिक हैं.  

नियम क्या कहते हैं

ये बात याद रहे कि भारत रत्न सम्मान एक बार में एक साथ तीन से ज्यादा शख्सियतों को नहीं दी जा सकती हैं. भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्‍यता देने के लिये दिया जाता है.

भारत रत्न सम्मान राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है. देश का पहला भारत रत्न सम्मान देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को 2 जनवरी, 1954 को मिला था.