तीरंदाजी विश्व कप: भारत ने स्टेज टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते

भारत ने शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज टू में तीन पदक जीते। पुरुषों ने मैक्सिको को हराकर स्वर्ण, महिलाओं ने मैक्सिको से हारकर रजत, और मिश्रित टीम ने मलेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता।

तीरंदाजी विश्व कप: भारत ने स्टेज टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते

भारत ने आज शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। पुरुषों की टीम- अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और ऋषभ यादव ने फाइनल में मैक्सिको को 232-228 से हराया। उन्होंने सेमीफाइनल में डेनमार्क को 232-231 से हराया। इससे पहले टीम ने सेमीफाइनल में डेनमार्क और क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराया था।

महिलाओं के कंपाउंड फाइनल में ज्योति सुरेखा वेन्नम, मधुरा धामनगांवकर और चिकिथा तानिपार्थी की भारतीय तिकड़ी को मैक्सिकन टीम से 221-234 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले टीम ने फाइनल में पहुंचने के लिए कजाकिस्तान और ग्रेट ब्रिटेन को हराया था।

वहीं मिश्रित टीम स्पर्धा में वर्मा और धामनगांवकर ने मलेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता।