भोपाल- बसंत पंचमी से 26 दिन तक चलेगा विद्यालय दिवस अभियान
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए शिक्षक संदर्भ समूह ने अनूठी पहल की है। समूह 2 फरवरी (बसंत पंचमी) से 26 फरवरी तक विद्यालय दिवस का आयोजन करेगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए शिक्षक संदर्भ समूह ने अनूठी पहल की है। समूह 2 फरवरी (बसंत पंचमी) से 26 फरवरी तक विद्यालय दिवस का आयोजन करेगा। इस दौरान स्कूलों विद्यार्थियों के पालकों को आमंत्रित किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा होगी। शिक्षक संदर्भ समूह के संस्थापक समन्वयक डॉ. दामोदर जैन के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विद्यालय दिवस की सफलता पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे पहले स्कूल के पूर्व छात्रों का एक विशेष सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। डॉ. जैन ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अध्याय-7 में स्कूलों को सामाजिक चेतना केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रावधान है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है। यह पहल शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षक-पालक संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।