भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ब्लाइंड महिला T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। टीम ने 110 रन के लक्ष्य को 11.5 ओवर में हासिल किया।
कोलंबो में खेले गए ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम साझेदारी बनाने में नाकाम रही और निर्धारित ओवरों में 109 रन पर 9 विकेट खोकर रुक गई।
110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाई रखी और सिर्फ 11.5 ओवर में 112 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत अब फाइनल में नेपाल और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता का सामना करेगा।