लखनऊ सहित 15 जिलों में ब्लैक आउट और मॉकड्रिल का होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में 7 मई को सिविल डिफेंस द्वारा ब्लैकआउट और मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों की जांच की जाएगी।

लखनऊ सहित 15 जिलों में ब्लैक आउट और मॉकड्रिल का होगा आयोजन

देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी सात मई को लखनऊ , गोरखपुर, बरेली समेत 15 जिलों में ब्लैक आउट और मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस ने सात मई को 15 जिलों में ब्लैकआउट का मॉकड्रिल करने की तैयारी की है। मॉकड्रिल के दौरान युद्ध की स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर उनके प्राथमिक उपचार व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी परखी जाएगी। यूपी के डी जी पी प्रशान्त कुमार ने बताया की इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है ।