संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत 22 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 1100 पेज की रिपोर्ट में गंभीर आरोप
संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत 22 आरोपियों के खिलाफ 1100 पेज की चार्जशीट दाखिल, गंभीर आरोपों में नामजद।
संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हुई हिंसा के मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट सहित 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस द्वारा तैयार की गई 1100 पन्नों की चार्जशीट में सांसद को इस हिंसा का मुख्य सूत्रधार बताया गया है।
चार्जशीट में जफर अली पर पुलिस को गलत साक्ष्य देने और जनता को भ्रमित करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं अन्य आरोपियों पर पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, आपराधिक साजिश रचना और भड़काऊ भाषण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
इस मामले की जानकारी संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण विष्नोई ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मजबूत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई आगे बढ़ेगी।