कारगिल विजय दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने वीर सपूतों को किया नमन
लखनऊ में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर जवानों को नमन किया, कहा- भारत के सैनिकों ने हर बार देश की एकता और सम्मान की रक्षा की।
लखनऊ में आयोजित कारगिल विजय दिवस 2025 की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में भाग लिया और भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा, "यह हमारे प्रदेश का सौभाग्य है कि जब भी देश की आन, बान और शान की रक्षा की आवश्यकता पड़ी, भारत के जवानों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।"
उन्होंने आगे कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में लखनऊ के बहादुर जवानों ने भी देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पण भाव के साथ अद्भुत साहस का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीदों को श्रद्धा, सम्मान और गर्व के साथ याद किया और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।