राज्यपाल श्री पटेल से उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से राजभवन में सौजन्य भेंट कर प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

राज्यपाल श्री पटेल से उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री पटेल से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा की।