नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, अब स्थानीय युवाओं को शिक्षक बनने में प्राथमिकता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षक बहाली के लिए डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की, जिससे राज्य के युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ।

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, अब स्थानीय युवाओं को शिक्षक बनने में प्राथमिकता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए शिक्षक बहाली प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा किया।

मुख्यमंत्री के इस फैसले का राज्यभर में व्यापक स्वागत किया जा रहा है। पूर्णिया सहित कई जिलों के अभ्यर्थियों ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि यह कदम लंबे समय से अपेक्षित था।

उन्होंने कहा, "देर आए, दुरुस्त आए", अब बिहार के युवाओं को उनके घर की मिट्टी में शिक्षक बनने का अधिकार मिलेगा।

इस निर्णय को बिहार के युवाओं के हित में एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्थानीय प्रतिभाओं को न्याय मिलेगा।