चैत्र नवरात्र में कोरबा की प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में जले आस्था के दीप

चैत्र नवरात्र में कोरबा की प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में जले आस्था के दीप। आदिशक्ति मां जगदंबा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो गया है।

चैत्र नवरात्र में कोरबा की प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में जले आस्था के दीप

चैत्र नवरात्र में कोरबा की प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में जले आस्था के दीप  एंकर।। आदिशक्ति मां जगदंबा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो गया है। आस्था के इस महापर्व में कोरबा की मां सर्वमंगला मंदिर में हजारों की संख्या में मनोकामना दीप प्रजवलित हुए है। मंदिर के पुरोहित मयंक पांडये ने बताया कि मां सर्वमंगला के दरबार में भक्तों की अटूट आस्था है। यहीं वजह है कि मां के दरबार में ना केवल कोरबा बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ ही विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु मनोकामना दीप प्रजवलित कराते है।

मां सर्वमंगला की लगभग 124 साल पुराने इस मंदिर को लेकर कोरबा वासियों की आस्था इतनी गहरी है कि नवरात्र के समय यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष चैत्र और शारदेय नवरात्र में यहां मनोकामना ज्योति कलश जलाए जाते हैं। कोरबा के पूर्व महापौर रहे जोगेश लाम्बा सहित मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि मां सर्वमंगला के दरबार में सबकी मुरादे पूरी होती है। कोरबा के सबसे पुराने देवी मंदिरों में एक मां सर्वमंगला मंदिर के दरबार में ना केवल कोरबा बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग नवरात्र में दर्शन करने पहुंचते है।    

गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर प्रबंधन द्वारा चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं के दर्शन और प्रसाद के लिए विशेष व्यवस्था बनाया गया है। इसके साथ ही दूसरे जिले और विदेश में बैठे श्रद्धालुओं केलिए मां सर्वमंगला की सुबह और शाम होने वाली आरती का यू-ट्यूब पर लाइन प्रसारण की भी व्यवस्था बनाया गया है।