CG: 'राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी कांग्रेस'; बीजेपी बोली- उजागर हो गया रामविरोधी चेहरा

Ayodhya ram mandir inauguration: अयोध्या राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण कांग्रेस की ओर से ठुकराने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तंज कसा है।

CG: 'राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी कांग्रेस'; बीजेपी बोली- उजागर हो गया रामविरोधी चेहरा

Ayodhya ram mandir inauguration: अयोध्या राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण कांग्रेस की ओर से ठुकराने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तंज कसा है। भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने का फैसला इस बात का सबसे बड़ा स्पष्ट प्रमाण है कि वह राम विरोधी है। एक ओर पूरा देश अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से पुलकित और उत्साहित है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस निराश है। राम-द्रोही कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने  कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं के नहीं जाने के निर्णय से यह बात आईने की तरह साफ हो गई है कि कांग्रेस भगवान श्रीराम के प्रति क्या सोच रखती है? भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण और अब प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने कदम-कदम पर हमेशा अपने राम-विरोधी और सनातन विरोधी होने का शर्मनाक प्रदर्शन किया है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को कांग्रेस की ओर से ठुकराए जाने से यह बात एक बार फिर सिद्ध हो गई है कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के मार्ग में रोड़ा बनने का काम ही किया।