मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिला निवासी श्रीमती बिसरो बाई परते पत्नी स्व. हीरन सिंह परते को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिला निवासी श्रीमती बिसरो बाई परते पत्नी स्व. हीरन सिंह परते को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। गत 9 मार्च को मंडला जिले की बिछिया तहसील के ग्राम खटिया के निवासी श्री हीरन सिंह परते की मृत्यु के संदर्भ में यह सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर मंडला द्वारा इस घटना की न्यायिक जाँच के आदेश भी दिए गए हैं।