भारत में विदेशी निवेश ने रचा रिकॉर्ड, 114 अरब डॉलर पहुंचे डिजिटल सेक्टर में

अप्रैल 2025 में भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़कर 8.80 अरब डॉलर हुआ। डिजिटल और सेवा क्षेत्रों में बढ़त, विदेशी मुद्रा भंडार और रुपये में मजबूती दर्ज की गई।

भारत में विदेशी निवेश ने रचा रिकॉर्ड, 114 अरब डॉलर पहुंचे डिजिटल सेक्टर में

भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) अप्रैल 2025 में बढ़कर 8.80 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो मार्च में 5.90 अरब डॉलर और पिछले वर्ष अप्रैल में 7.20 अरब डॉलर था। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के मासिक बुलेटिन में दी गई है। निवेश में यह वृद्धि मुख्यतः विनिर्माण और व्यवसाय सेवा क्षेत्र में आई तेजी के कारण हुई है।

वर्ष 2020 से 2024 के बीच डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों में कुल 114 अरब डॉलर का निवेश हुआ, जो विकासशील देशों में सबसे अधिक है। इससे भारत की डिजिटल क्षमता और निवेशकों के विश्वास की पुष्टि होती है।

मई 2025 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) 1.70 अरब डॉलर रहा। इसमें सबसे अधिक निवेश दूरसंचार, सेवा और पूंजीगत वस्तु क्षेत्रों में हुआ।

इसके अलावा अनिवासी भारतीयों (NRI) की जमा राशि अप्रैल 2025 में बढ़कर 165.43 अरब डॉलर हो गई, जबकि अप्रैल 2024 में यह 164.68 अरब डॉलर थी।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भी मजबूती दर्ज की गई है, जिससे भारतीय रुपये को सहारा मिला है। वर्तमान में यह भंडार 11 महीने से अधिक समय तक देश के निर्यात वित्तपोषण के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।