हथियार छोड़ें और मुख्यधारा में लौटें: माओवादियों से अमित शाह की अपील

गृह मंत्री अमित शाह ने माओवादियों से बातचीत से इनकार करते हुए उन्हें मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की और 2026 तक उग्रवाद मुक्त भारत का संकल्प दोहराया।

हथियार छोड़ें और मुख्यधारा में लौटें: माओवादियों से अमित शाह की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हथियारबंद माओवादियों से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी। उन्‍होंने तेलंगाना के निजामाबाद में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों, पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने वालों से कोई बातचीत नहीं हो सकती।

गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवादियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान किया। श्री शाह ने 31 मार्च, 2026 तक भारत को उग्रवाद से मुक्त करने के केंद्र के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने आशंका जताई कि कांग्रेस पार्टी देश भर से भागे माओवादियों को तेलंगाना में पनाह दे सकती है। श्री शाह ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से कहा कि वे तेलंगाना को माओवादियों का अड्डा न बनने दें।