जून में विदेशी निवेशकों ने डाला 13 हजार करोड़ से ज्यादा का पूंजी प्रवाह
वैश्विक तनाव में कमी के बीच एफपीआई ने जून में भारतीय शेयर बाजारों में 13,107 करोड़ रुपये का निवेश किया, निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और भौगोलिक तनाव में कमी तथा व्यापारिक माहौल के सुधरने से विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ता दिख रहा है। पिछले सप्ताह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजारों में 13,107 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में एफपीआई का कुल शुद्ध निवेश अब तक 8,915 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इससे पहले मई महीने में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 19,860 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो वर्ष 2025 में अब तक का सबसे अधिक मासिक निवेश रहा।
निवेशकों की इस बढ़ती रुचि को वैश्विक स्थिरता, बेहतर आर्थिक संकेतकों और भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।