हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इन शिविरों का लाइव प्रसारण
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इन शिविरों का लाइव प्रसारण करने के निर्देश भी दिये ताकि वे अपने आवास पर स्थित वॉर रूम से किसी भी समय किसी भी दिन अधिकारियों एवं नागरिकों से सीधे बात कर सकें।समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कैथल, फतेहाबाद, रोहतक, यमुनानगर और झज्जर के शिविरों में आए नागरिकों से सीधा संवाद किया और अधिकारियों को बिना किसी विलंब के उनकी समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी नीति के चलते नागरिक के आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया है तो उसका कारण विवरण सहित पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए ।