इसरो का पीएसएलवी-सी61 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, ईओएस-09 के साथ उड़ान भरने को तैयार
इसरो का पीएसएलवी-सी61 रॉकेट EOS-09 उपग्रह के साथ श्रीहरिकोटा से लॉन्च को तैयार, यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की 101वीं उपलब्धि होगी।
भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के 101वें मिशन के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो का पीएसएलवी-सी61 रॉकेट कल सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, ईओएस-09 के साथ उड़ान भरेगा। मिशन के अंतर्गत ईओएस-09 को सूर्य – तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित किया जाएगा। ईओएस-09 को विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन अनुप्रयोगों के लिए निरंतर और विश्वसनीय रिमोट सेंसिंग डेटा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ईओएस-09 उपग्रह में एक सिंथेटिक एपर्चर रडार पेलोड है जो हर मौसम की स्थिति में विभिन्न पृथ्वी अवलोकन अनुप्रयोगों के लिए चित्र प्रदान करेगा। ये मलबा-मुक्त अंतरिक्षयान होगा। इस प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती आज सुबह शुरू हुई।