Kanpur: ऑटो चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिधनू के रमईपुर में सोमवार सुबह ऑटो चार्जिंग सेंटर के अंदर खून से लथपथ  मैकेनिक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सिर पर किसी भारी चीज से कई वार कर उसकी हत्या की गई।

Kanpur: ऑटो चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिधनू के रमईपुर में सोमवार सुबह ऑटो चार्जिंग सेंटर के अंदर खून से लथपथ  मैकेनिक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सिर पर किसी भारी चीज से कई वार कर उसकी हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए।

आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता ने  रमईपुर में निर्माणाधीन मार्केट में ऑटो चार्जिंग सेंटर खोल रखा है। जाजमऊ निवासी 38 वर्षीय मो. शादाब गाड़ियों का मैकेनिक है। शादाब के परिवार में पिता फरीद, मां शाहीन बानो और तीन भाई हैं।

शादाब चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। परिजनों के मुताबिक शादाब का घर से ज्यादा सम्पर्क नहीं था। वह किसी न किसी गैराज में रुक जाता था। मार्केट मालिक रविशंकर से शादाब की पुरानी जान पहचान है। रविवार शाम को शादाब मार्केट मालिक से दुकान किराए पर लेने की बात करने आया था। जिसके बाद वह मार्केट में ही रुक गया। कुल्हौली निवासी विजय रविवार शाम अपना ऑटो चार्जिंग सेंटर में लगा गए थे। सोमवार सुबह विजय ने ऑटो लेने के लिए जैसे ही शटर खोला, तो शादाब का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दीवारों में भी खून के छीटे पड़े हुए थे।हत्यारे ने किसी भारी पत्थर या अन्य चीज से उसके सिर पर अनगिनत वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद ऑटो मालिक ने मार्केट मालिक रविशंकर को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा किये। निर्माणाधीन मार्केट में पीछे का हिस्सा खुला हुआ है।पुलिस चोरी के इरादे से मार्किट में घुसे किसी व्यक्ति द्वारा हत्या करने की आशंका जता रही है। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।