हापुड़ में निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
हापुड़ में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल, भक्ति भाव से गूंजा हरि बोल, रथ खींचने से मोक्ष की मान्यता।
जनपद हापुड़ में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ पुराना बाजार मंदिर से किया गया। जो नगर के सर्राफा बाजार से मेरठ गेट से चंडी मंदिर रोड से लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विश्राम किया ।
रथ यात्रा में दूरदराज से आए रसिको और भजन गायकों के साथ हरि बोल जय जगन्नाथ का गुणगान करते श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ भक्ति के रंग में भाव विभोर थे। वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, बलदेव और बहन सुभद्रा आकर्षण का केंद्र रहे। जगह जगह रथ यात्रा का स्वागत भी किया गया। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ रथ को हाथों से खींचने से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं और जीवन मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहें।