हिसार में बड़ा हादसा: चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उकलाना में धुंध की वजह से तीन वाहन भिड़े, दो की मौत; कई लोग दबे
हिसार में उकलाना के सुरेवाला चौक पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उलकाना के सूरेवाला चौक के पास घने कोहरे के चलते कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।कार में पीछे से आई गाड़ी भी टकरा गई। कुछ लोग राहत बचाव के लिए पहुंचे तो पीछे से आया ट्रक लोगों पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत बताई जा रही है। कुछ लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे उकलाना के सूरेवाला चौक से एक कार चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। कार घन कोहरे के कारण नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर जा टकराई ,जिसके बाद पलट गई। इस कार के पीछे आ रही दूसरी कार का चालक भी ब्रेक नहीं लगा सका। उसकी कार भी हादसाग्रस्त कार में जा टकराई। कारों में फंसे घायल लोगों को बचाने के लिए मौके पर आसपास के लोग पहुंचे।