मंडला- 2 से 4 मई तक आदि उत्सव में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
मंडला जिले के रामनगर में 2 से 4 मई तक आदि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आदि उत्सव मे महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू का आगमन प्रस्तावित है।
मंडला जिले के रामनगर में 2 से 4 मई तक आदि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आदि उत्सव मे महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की व्यापक तैयारियाँ को लेकर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिले के अधिकारियों की बैठक कर आदि उत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की ।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विनोद मरावी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में श्री कुलस्ते ने कहा कि आगंतुकों के लिए भोजन, बैठक, पेयजल का भी व्यापक प्रबंध किया जाना है। कार्यक्रम स्थल पर यतायात पार्किंग आगमन एवं प्रस्थान मार्ग पृथक-पृथक करने के साथ कार्यक्रम स्थल में साज-सज्जा की तैयारियां करने के निर्देश दिए।