बालाघाट- जिले में रोजगार मेला आयोजन 15 अप्रैल को
बालाघाट जिले में सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
बालाघाट जिले में सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 15 अप्रैल, को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बालाघाट के प्रांगण में आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर जिले के शिक्षित बेरोजगारों का चयन किया जाएगा।
मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बी.ई., बी.टेक., डिप्लोमा, पॉलीटेकनिक, आईटीआई आदि होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि लेकर मेले में उपस्थित होना होगा। मेले का आयोजन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। चयनित आवेदकों को संबंधित कंपनियों के नियमानुसार मासिक वेतन, भत्ते एवं कंपनी द्वारा निर्धारित अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।
साथ ही, शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरण तैयार कराए जाएंगे एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील है कि वे इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ लें।