मन की बात: पहलगाम हमले के गुनहगारों को मिलेगी कड़ी सजा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में पहलगाम में हुए आंतकी हमले की एक बार फिर

मन की बात: पहलगाम हमले के गुनहगारों को मिलेगी कड़ी सजा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में पहलगाम में हुए आंतकी हमले की एक बार फिर कड़े शब्दों में निंदा की। पीएम ने कहा कि इस घटना से गहरा दुख पहुंचा है। पहलगाम हमले के गुनाहगारों को सजा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमले के गुनहगारों को कठोरतम सजा दी जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुँचाया है। पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है। भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है। पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी है। दुनिया के तमाम बड़े नेताओं ने फोन करके और पत्र लिख कर हमारे साथ एकजुटा जाहिर की है। पीएम ने पहलगाम हमले के गुनहगारों को सख्त सजा दिलाने की बात कही साथ ही कहा कि पीड़ितों को हर हाल में न्याया मिल कर रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ देशवासियों के साथ ही पूरा विश्व भारत के समर्थन में खड़ा है।