मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में फहराया झण्डा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में फहराया झण्डा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं पूर्व मंत्री व न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक श्री नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में झण्डा फहराया एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। 

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री कृष्णा गौर, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, राज्यसभा सांसद श्री उमेश नाथ महाराज, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व विधायक श्री ध्रुवनारायण सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई, श्री गोविंद मालू, सुश्री नेहा बग्गा, श्री नरेन्द्र सलूजा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।