राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस 30 नवंबर….डिजिटल ठगी से कंप्यूटर की सुरक्षा बनी चुनौती

राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस 30 नवंबर….डिजिटल ठगी से कंप्यूटर की सुरक्षा बनी चुनौती  राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस’ सालाना 30 नवंबर को पूरे भारत में मनाया जाता है

राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस 30 नवंबर….डिजिटल ठगी से कंप्यूटर की सुरक्षा बनी चुनौती

राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस 30 नवंबर….डिजिटल ठगी से कंप्यूटर की सुरक्षा बनी चुनौती  राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस’ सालाना 30 नवंबर को पूरे भारत में मनाया जाता है जिसकी शुरुआत साल-1988 से हुई थी। आज इस दिवस का ये 36 वां संस्करण है। आज विभिन्न कार्यक्रमों में साइबर एक्सपर्ट बताएंगे कि कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता कैसे अपने कंप्यूटर, डाटा,डिवाइस आदि की रक्षा करें। 

आज स्कूली शिक्षा से लेकर उच्चस्तर की शिक्षा में कंप्यूटर का ही इस्तेमाल होता है,वह कंप्यूटर भी सुरक्षित हों,इसलिए आज विभिन्न स्कूलों में भी कंप्यूटर की सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक किया गया जिले के नैक मिट कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे युवकों क़ो राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा के तहत जानकारी दी गईं दिलेश कुमार लहरे कंप्यूटर टीचर :- ने दूरदर्शन समाचार में बताया की कंप्यूटर की सुरक्षा किस तरह की जाए, इस थ्योरी को भी हमें कायदे से समझना होगा,दरअसल, कंप्यूटर की सुरक्षा का मतलब होता कंप्यूटिंग प्रणालियों को जोखिमों और खतरों से बचाना तथा सूचना संसाधनों की अखंडता, उपलब्धता और गोपनीयता सुनिश्चित करना होता है। अपने निजी कंप्यूटर को कभी भी किसी अपरिचित को इस्तेमाल करने के लिए नहीं देना चाहिए, कंप्यूटर में एकत्रित सामग्री की सूचना एकदम गुप्त रहे, पासवर्ड किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। कंप्यूटर को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए और पासवर्ड को चेंज करना चाहिए।