बुलंदशहर महोत्सव में जमी शायरों की महफ़िल

बुलंदशहर में इन दिनों सरकार की मंशा के मुताबिक बुलंदशहर महोत्सव का आयोजन हो रहा है. इस अवसर पर यहां की रविन्द्र नाट्यशाला में निरन्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

बुलंदशहर महोत्सव में जमी शायरों की महफ़िल

बुलंदशहर में इन दिनों सरकार की मंशा के मुताबिक बुलंदशहर महोत्सव का आयोजन हो रहा है. इस अवसर पर यहां की रविन्द्र नाट्यशाला में निरन्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में बीते  सायंकालीन ओपन स्टेज पर कुल हिन्द मुशायरे की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. 

जिसका उपस्थित दर्शकों द्वारा खूब आनन्द लिया गया. संचालित जिला कृषि, औद्योगिक एव सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अवसर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी संबंधित व्यवस्थाएं पूर्ण करा दी गई हैं.  आपके जनपद की ऐतिहासिक प्रदर्शनी है जिसमें आप समस्त परिवार सहित आएं और आनन्द उठाएं.