नारायणपुर में छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, चार महिलाएं भी शामिल

नारायणपुर जिले में 6 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं; राज्य सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की राशि दी।

नारायणपुर में छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, चार महिलाएं भी शामिल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में छह माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला माओवादी भी शामिल हैं। ये सभी माओवादी माड़ डिवीजन और अमदेई एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

इन सभी पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक भी प्रदान किया गया। यह आत्मसमर्पण अभियान सरकार की माओवादी विरोधी नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।