सोनभद्रः एनसीएल ने 139 मिलियन टन कोयला उत्पादन के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी की बड़ी उपलब्धि: सीएमडी बी साईराम
नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 139 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 34 हजार टन कार्बन फुटप्रिंट में कमी कर पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
भारत सरकार की मिनीरत्ना कंपनी नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने बीते वित्तीय वर्ष में 139 मिलियन टन कोयला उत्पादन और करीब 138 मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एनसीएल के सीएमडी बी साईराम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कंपनी का लक्ष्य केवल कोयला उत्पादन नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी है।
इसके लिए एनसीएल ने सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए 34 हजार टन कार्बन फुटप्रिंट में कमी की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और स्थिरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इस उपलब्धि से एनसीएल ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत किया है।