नक्शा कार्यक्रम किसी एक जिले या राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है : केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रायसेन में ’नक्शा’ सिटी सर्वे प्रोग्राम के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रायसेन में ’नक्शा’ सिटी सर्वे प्रोग्राम के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नक्शा कार्यक्रम किसी एक जिले या राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है। इसमें आपके घर आपकी जमीन का डिजीटल नक्शा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ एक और परियोजना हमने शुरू की है। जो जमीन के पानी को बचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पानी के बचाने के लिए सिर्फ सरकार कुछ नहीं कर सकती इसके लिए समाज को भी आगे आना पड़ेगा।