हरियाणा में फिर बदला मौसम: आज छाएगा घना कोहरा, हिसार में 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई; दो दिन का ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदल गया है।
हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। हरियाणा के कई शहरों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। बारिश की वजह से राज्य में दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी जारी कर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। 17 जनवरी के बाद राहत की उम्मीद है।
हरियाणा में शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव आ गया था। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार में 13 एमएम, नारनौल में 14 एमएम, रोहतक में एक एमएम, भिवानी में दो एमएम, सिरसा में 11 एमएम, जींद में 2.5 एमएम और सोनीपत में एक एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद मौसम तो साफ हो गया, मगर तेज हवाओं की वजह से लोगों ने कपकंपी महसूस की।