यूपी में आंधी बारिश से बदला मौसम, 45 जिलों में अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बनीं चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से रविवार दोपहर बाद कई जिलों में आंधी आई। रायबरेली,मुरादाबाद समेत कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बनीं चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से रविवार दोपहर बाद कई जिलों में आंधी आई। रायबरेली,मुरादाबाद समेत कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र ने सोमवार को 45 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग ने 4 से 6 मई तक मौसम में बदलाव रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को तराई, पश्चिमी और बुंदेलखंड के 33 जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।