Agra: कोहरे के चलते दूसरे दिन पहुंचीं आधा दर्जन ट्रेनें, सर्द रात में यात्री हुए हलकान; पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

Agra: कोहरे के चलते दूसरे दिन पहुंचीं आधा दर्जन ट्रेनें, सर्द रात में यात्री हुए हलकान; पढ़ें पूरी जानकारी

आगरा मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें कोहरे के चलते दूसरे दिन पहुंचीं। इससे सर्द रात में यात्री हलकान हुए। आगे पढ़ें और जानें कौन सी ट्रेनें कितना देरी से चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को आधा दर्जन ऐसी ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची, जिन्हें शुक्रवार को पहुंचना था। करीब एक दर्जन ट्रेन 12 घंटे से अधिक देरी से पहुंचीं। कड़ाके की ठंड में ट्रेनों के इंतजार में हजारों यात्री वेटिंग रूम से लेकर प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करने को मजबूर हुए।