Amethi: जानवर को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई कार, डॉक्टर के पुत्र की मौत
लखनऊ से घर वापस लौट रहे कार सवार जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकरा गए। जोरदार टक्कर के चलते कार चालक की मौत हो गई।
लखनऊ से घर वापस लौट रहे कार सवार जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकरा गए। जोरदार टक्कर के चलते कार चालक की मौत हो गई।
लखनऊ से घर वापस लौट रहे कार सवार जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकरा गए। जोरदार टक्कर के चलते कार चला रहे डॉक्टर के बेटे की मौत हो गई। गाजीपुर शहर निवासी डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में कुष्ठ रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। डॉक्टर के साथ उनका बेटा सुजीत यादव (28) भी रहता था।
घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। मृतक सुजीत यादव की मां फूला देवी ने बताया कि उनके बेटे की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी बहू गर्भवती है फिलहाल युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।