AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर ने मेलबर्न में खेला अपना आखिरी टेस्ट मैच, जाते-जाते एक नन्हें फैंन को दिया अपना ग्लव्स

AUS vs PAK 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घर पर पाकिस्तान के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. यह सीरीज डेविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, और वॉर्नर ने मेलबर्न के मैदान पर अपनी आखिरी टेस्ट पारी खेल ली है. डेविड वॉर्नर ने मेलबर्न में खेला अपना आखिरी टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन पर आउट होने के बाद जब डेविड वॉर्नर मैदान के बाहर हए, तो मेलबर्न के क्राउड ने वॉर्नर का खड़े होकर अभिनंदन किया और वॉर्नर ने भी उन्हें गुडबाय कहा, और जाते-जाते अपना ग्लव्स मैदान पर मौजूद एक नन्हें फैंस को देकर गए. David Warner says goodbye to the MCG crowd. - He gave his gloves to kids, a beautiful moment!pic.twitter.com/ZT8nPQ6i9i — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 28, 2023 डेविड वॉर्नर के मेलबर्न टेस्ट मैच में आखिरी बार पवेलियन लौटने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर को अब अपने टेस्ट करियर में सिर्फ दो पारियां खेली है. पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा, और सिडनी में ही डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर की आखिरी पारी भी खेली जाएगी. पोंटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2009 में पहला मैच खेला था. उस वक्त से लेकर अभी तक वॉर्नर कुल 371 मैच खेल चुके हैं, और 42.47 की औसत से कुल 18,521 रन बनाए हैं. इस दौरान वॉर्नर ने कुल 49 शतक, और 93 अर्धशतक लगाए हैं, और उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 335 रनों की रही थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर से ज्यादा रन सिर्फ रिकी पोंटिंग ने बनाए, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 70 शतकों की मदद से कुल 27,368 रन बनाए थे. वॉर्नर का टेस्ट करियर 37 साल के डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 110 मैच खेले हैं, जिनकी 201 पारियों में 44.82 की औसत और 70.47 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 8651 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 26 शतक, और 36 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 335 रनों का रहा है. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन ने लगाए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट शतक, जानें भारतीय खिलाड़ियों में किस नंबर पर हैं कोहली

AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर ने मेलबर्न में खेला अपना आखिरी टेस्ट मैच, जाते-जाते एक नन्हें फैंन को दिया अपना ग्लव्स

AUS vs PAK 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घर पर पाकिस्तान के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. यह सीरीज डेविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, और वॉर्नर ने मेलबर्न के मैदान पर अपनी आखिरी टेस्ट पारी खेल ली है.

डेविड वॉर्नर ने मेलबर्न में खेला अपना आखिरी टेस्ट

पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन पर आउट होने के बाद जब डेविड वॉर्नर मैदान के बाहर हए, तो मेलबर्न के क्राउड ने वॉर्नर का खड़े होकर अभिनंदन किया और वॉर्नर ने भी उन्हें गुडबाय कहा, और जाते-जाते अपना ग्लव्स मैदान पर मौजूद एक नन्हें फैंस को देकर गए.

डेविड वॉर्नर के मेलबर्न टेस्ट मैच में आखिरी बार पवेलियन लौटने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर को अब अपने टेस्ट करियर में सिर्फ दो पारियां खेली है. पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा, और सिडनी में ही डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर की आखिरी पारी भी खेली जाएगी.

पोंटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2009 में पहला मैच खेला था. उस वक्त से लेकर अभी तक वॉर्नर कुल 371 मैच खेल चुके हैं, और 42.47 की औसत से कुल 18,521 रन बनाए हैं. इस दौरान वॉर्नर ने कुल 49 शतक, और 93 अर्धशतक लगाए हैं, और उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 335 रनों की रही थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर से ज्यादा रन सिर्फ रिकी पोंटिंग ने बनाए, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 70 शतकों की मदद से कुल 27,368 रन बनाए थे.

वॉर्नर का टेस्ट करियर

37 साल के डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 110 मैच खेले हैं, जिनकी 201 पारियों में 44.82 की औसत और 70.47 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 8651 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 26 शतक, और 36 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 335 रनों का रहा है.

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन ने लगाए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट शतक, जानें भारतीय खिलाड़ियों में किस नंबर पर हैं कोहली