बलौदाबाजार के रवान गांव में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन, 24.70 लाख की लागत से बनेगा भवन
बलौदाबाजार जिले के रवान गांव में 24.70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत रवान में रविवार को महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस भवन का निर्माण लगभग 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव-गांव में विकास की रोशनी फैला रही है और महतारी सदन जैसे भवन महिलाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल घनश्याम वर्मा, रवान की सरपंच श्रीमती निकिता अक्षय भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महतारी सदन भवन के निर्माण से स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण, जागरूकता और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।