Balrampur: मंत्री बनने के बाद गृह ग्राम पहुंचने पर रामविचार नेताम का जोरदार स्वागत, बोले- अधिकारी बदलें रवैया
स्वागत समारोह के दौरान नेताम कहा कि अधिकारियों को अब अपने रवैये में बदलाव लाना होगा, सरकार जनता का काम करने के लिए बनी है सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा अधिकारी जनता का काम प्रमुखता से करें।
स्वागत समारोह के दौरान नेताम कहा कि अधिकारियों को अब अपने रवैये में बदलाव लाना होगा, सरकार जनता का काम करने के लिए बनी है सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा अधिकारी जनता का काम प्रमुखता से करें।
रामविचार नेताम के छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम गृह ग्राम सनवाल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताम ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जिस भावना एवं विश्वास के साथ आप लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है उसी भावना एवं विश्वास के साथ क्षेत्र में विकास कार्य होंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही अपने वादे के अनुरूप कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमवार डेम बनने से डूब प्रभावित छत्तीसगढ़ के झारा पंचायत डूब प्रभावित 37 लोगों को करीब 10 करोड रुपए मुआवजा का वितरण किया