बरेली में उपद्रव प्रभावित क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 200 से अधिक दुकानों के अतिक्रमण हटाए

बरेली में 26 सितंबर के बवाल के बाद प्रशासन ने उपद्रव प्रभावित इलाके में बुलडोजर से 200 से अधिक दुकानों के अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाए।

बरेली में उपद्रव प्रभावित क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 200 से अधिक दुकानों के अतिक्रमण हटाए

26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल के बाद प्रशासन लगातार सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। बड़ा नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के प्रयासों में लगे हैं।

इसी कड़ी में उपद्रव प्रभावित क्षेत्र में कल नगर निगम ने बुलडोजर से कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 200 दुकानों के बाहर के अवैध निर्माण और अतिक्रमण को तोड़कर हटाया गया। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि यह कार्रवाई रूटिंग के तहत और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

जिले में जिस इलाके में यह कार्रवाई हुई, वहां बड़ी संख्या में मौलाना तौकीर के समर्थक रहते हैं, जो 26 सितंबर को नौमेहला मस्जिद पहुंचे थे। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण हटाने की यह कार्रवाई कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक थी।