Black Panther स्टंटमैन Taraja Ramsess की दर्दनाक हादसे में मौत, न्यू बॉर्न बेबी समेत तीन बच्चों की भी गई जान
Taraja Ramsess Death: 'ब्लैक पैंथर' स्टंटमैन तराजा रामसेस की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है. इसके साथ उनके तीन बच्चों की भी जान चली गई है. इस बात की जानकारी तराजा रामसेस की मां अकीली रामसेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. 4 दिन पहले ही अकीली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे तराजा रामसेस के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर उनकी निधन की खबर दी. उन्होंने लिखा- 'मेरा सुंदर, प्यारा, टैलेंटेड बेटा ताराजा, मेरे दो पोते-पोतियों, उनकी 13 वर्षीय बेटी सुंदरी और उनकी 8 हफ्ते की न्यू बॉर्न बेटी फुजिबो के साथ, पिछली रात एक भयानक यातायात दुर्घटना में मारे गए थे.' View this post on Instagram A post shared by Akili Ramsess (@eyeakili) तीन बच्चों के साथ दुनिया को अलविदा कह गए रामसेसअकीली ने आगे बताया, 'मेरा पोता, उसका 10 साल का बेटा, किसासी, "सॉस द बॉस", लाइफ सपोर्ट पर है. मेरी दो पोतियां बच गईं, तीन साल की शाज़िया अभी भी अस्पताल में भर्ती है लेकिन मामूली चोटों का वजह से अभी उसकी हालत में सुधार हो रहा है. जो कोई भी उन्हें जानता था और उनसे मिला था, वे जानते हैं कि ताराजा कितने खास थे. उनमें प्यार की गहरी क्षमता थी और वे अपने बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार करते थे. उन्हें अपनी मार्शल आर्ट, मोटरसाइकिल और फिल्म मेकिंग से जुड़ी सभी चीजें पसंद थीं.' जिंदगी की जंग लड़ रहे दो बच्चेतराजा की मां ने पोस्ट में आगे लिखा- 'उनका हास्य बहुत ही हास्यास्पद है, फिर भी उनका हास्यबोध बहुत बुरा है और फिर भी वह जितना हो सके उतना बेवकूफ हो सकता है. सुंदरी, सनी जैसा कि उसे बुलाया जाता था, उन्हें मज़ाक और डांस करना पसंद था. ओह गॉड! मैं यकीन नहीं कर सकती कि वे चले गए हैं! हम शोक मना रहे हैं और अपने पोते-पोतियों के ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं. उन बहुत से लोगों को थैंक्यू जो काइंड वर्ड्स और दुआओं के साथ पहले ही पहुंच चुके हैं.' इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं तराजा रामसेसबता दें कि रामसेस को न सिर्फ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में उनके स्टंट काम के लिए मशहूर थे बल्कि वे एवेंजर्स: एंडगेम और ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए भी जाने जाते थे. इसके अलावा उन्होंने द सुसाइड स्क्वाड, क्रीड III, द हंगर गेम्स: कैचिंग फायर, इमैन्सिपेशन और द हार्डर दे फ़ॉल जैसी फिल्मों में भी काम किया. ये भी पढ़ें: 'मैं गर्म पानी की बाल्टी में खड़ी थी...', बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच शिफॉन की साड़ी पहनकर Priyanka Chopra ने ऐसे की थी फिल्म की शूटिंग
Taraja Ramsess Death: 'ब्लैक पैंथर' स्टंटमैन तराजा रामसेस की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है. इसके साथ उनके तीन बच्चों की भी जान चली गई है. इस बात की जानकारी तराजा रामसेस की मां अकीली रामसेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
4 दिन पहले ही अकीली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे तराजा रामसेस के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर उनकी निधन की खबर दी. उन्होंने लिखा- 'मेरा सुंदर, प्यारा, टैलेंटेड बेटा ताराजा, मेरे दो पोते-पोतियों, उनकी 13 वर्षीय बेटी सुंदरी और उनकी 8 हफ्ते की न्यू बॉर्न बेटी फुजिबो के साथ, पिछली रात एक भयानक यातायात दुर्घटना में मारे गए थे.'
View this post on Instagram
तीन बच्चों के साथ दुनिया को अलविदा कह गए रामसेस
अकीली ने आगे बताया, 'मेरा पोता, उसका 10 साल का बेटा, किसासी, "सॉस द बॉस", लाइफ सपोर्ट पर है. मेरी दो पोतियां बच गईं, तीन साल की शाज़िया अभी भी अस्पताल में भर्ती है लेकिन मामूली चोटों का वजह से अभी उसकी हालत में सुधार हो रहा है. जो कोई भी उन्हें जानता था और उनसे मिला था, वे जानते हैं कि ताराजा कितने खास थे. उनमें प्यार की गहरी क्षमता थी और वे अपने बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार करते थे. उन्हें अपनी मार्शल आर्ट, मोटरसाइकिल और फिल्म मेकिंग से जुड़ी सभी चीजें पसंद थीं.'
जिंदगी की जंग लड़ रहे दो बच्चे
तराजा की मां ने पोस्ट में आगे लिखा- 'उनका हास्य बहुत ही हास्यास्पद है, फिर भी उनका हास्यबोध बहुत बुरा है और फिर भी वह जितना हो सके उतना बेवकूफ हो सकता है. सुंदरी, सनी जैसा कि उसे बुलाया जाता था, उन्हें मज़ाक और डांस करना पसंद था. ओह गॉड! मैं यकीन नहीं कर सकती कि वे चले गए हैं! हम शोक मना रहे हैं और अपने पोते-पोतियों के ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं. उन बहुत से लोगों को थैंक्यू जो काइंड वर्ड्स और दुआओं के साथ पहले ही पहुंच चुके हैं.'
इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं तराजा रामसेस
बता दें कि रामसेस को न सिर्फ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में उनके स्टंट काम के लिए मशहूर थे बल्कि वे एवेंजर्स: एंडगेम और ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए भी जाने जाते थे. इसके अलावा उन्होंने द सुसाइड स्क्वाड, क्रीड III, द हंगर गेम्स: कैचिंग फायर, इमैन्सिपेशन और द हार्डर दे फ़ॉल जैसी फिल्मों में भी काम किया.