'एक दम फेक लोग..' जब पिता की मौत पर 'शोक' जताने आए लोगों पर कॉमेडी करने लगे थे Farah Khan-साजिद खान

फराह-साजिद ने मिलकर बेहद मुश्किल वक्त देखा है. हाल ही में फराह ने इस बारे में बताया कि कैसे उनके पिता के अंतिम संस्कार के वक्त फेक लोगों से उनका सामना हुआ

'एक दम फेक लोग..' जब पिता की मौत पर 'शोक' जताने आए लोगों पर कॉमेडी करने लगे थे Farah Khan-साजिद खान

Farah Sajid Khan Dark Comedy Saved Both: फराह-साजिद ने मिलकर बेहद मुश्किल वक्त देखा है. हाल ही में फराह ने इस बारे में बताया कि कैसे उनके पिता के अंतिम संस्कार के वक्त फेक लोगों से उनका सामना हुआ

फराह खान और साजिद खान का इंडस्ट्री में बहुत कठिन स्ट्रगल रहा है. दोनों भाई बहनों ने ऐसा वक्त साथ में देखा है जब घर के मेन डोर के लॉक को ठीक कराने तक के पैसे भी नहीं थे, उस वक्त उनकी मां ने एक बड़े से पत्थर को द्वार पर लगा कर घर की सुरक्षा की थी.

फराह और साजिद की लाइफ में इससे भी बुरा वो वक्त रहा जब उनके पिता की मौत हुई, उस वक्त उनके पास सिर्फ तीस रुपए थे. पिता के अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं थे. वहीं फराह ने बताया था कि वे फेक लोगों से घिरे हुए थे. आलम ये था कि फराह और साजिद उस दुखद घड़ी में एक दूसरे के साथ डार्क कॉमेडी कर रहे थे लोगों पर तंज भरे जोक कस रहे थे.