Bomb Threat: 'मेरे बैग में बम है...', कोच्चि हवाईअड्डे पर मची अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला

Bomb Threat: केरल के कोच्चि हवाईअड्डे पर रविवार (11 अगस्त) को एयर इंडिया के एक यात्री ने सुरक्षाकर्मियों को चिंता में डाल दिया. दरअसल, ये यात्री कोच्चि से मुंबई जा रहा था.

Bomb Threat: 'मेरे बैग में बम है...', कोच्चि हवाईअड्डे पर मची अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला

Bomb Threat: केरल के कोच्चि हवाईअड्डे पर रविवार (11 अगस्त) को एयर इंडिया के एक यात्री ने सुरक्षाकर्मियों को चिंता में डाल दिया. दरअसल, ये यात्री कोच्चि से मुंबई जा रहा था. इस दौरान एयरपोर्ट पर एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (XBIS) चेकपॉइंट पर यात्री ने सीआईएसएफ के जवानों से पूछा, 'क्या मेरा बैग में बम है'?, इतना कहते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. 

यात्री के इस सवाल से आसपास खड़े जवान चौंकन्ने हो गए और यात्री को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. यात्री की अच्छी तरह से जांच की गई और उसे पुलिस को सौंप दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक बम डिटेक्शन और डिस्पोजल सक्वैड (BDDS) ने भी यात्री के सामान की चेकिंग की. जांच पूरी होने के बाद उड़ान तय समय पर रवाना हुई.

बैग से क्या मिला?

खबर है कि यात्री के बैग से कुछ नहीं मिला और उसने बेवजह ही बैग में बम होने को लेकर सवाल पूछा था. सोशल मीडिया पर इस मामले के वायरल होने के बाद यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि यात्री ने लंबी जांच प्रक्रिया से गुस्सा होकर ऐसा सवाल पूछा होगा. वहीं कुछ यूजर्स इस यात्री के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कर रहे हैं. 

क्या बोले अधिकारी?

अधिकारियों के मुताबिक यात्री को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया. हवाईअड्डे के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ये मामला एयर इंडिया की फ्लाइट AI 682 के उड़ान भरने से पहले एयरपोर्ट पर घटित हुई. यात्री की पहचान 42 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है. मनोज से ऐसा सवाल पूछे जाने के पीछे की वजहों के बारे में पूछा गया. बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर फ्लाइट में बम होने की अफवाहें सामने आती रही हैं. पहले भी कई पैंसेंजर्स ने फ्लाइट और चेकिंग के दौरान बैग में बम होने की धमकियां दी हैं.